Piles Home Remedies in Hindi: खुनी बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए 7 दिन खाए यह चीज, जाने कैसे करते है इसका सेवन

Hindi Khabrein
4 Min Read
: खुनी बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए 7 दिन खाए यह चीज, जाने कैसे करते है इसका सेवन

Piles Home Remedies in Hindi: बवासीर की परेशानी भारत के अंदर बहुत सारे लोगों में देखी जाती है जीवन की किसी ने किसी समय में अक्सर लोग इस बीमारी से एक बार जरूर सामना करते हैं अगर आपको लंबे समय तक कब्ज रहती है यह पाचन तंत्र से जुड़ी हुई कोई समस्या है या फिर आप लंबे समय तक बैठक वाला कोई कार्य करते हैं तो आपको पाइल्स की समस्या हो सकती है अगर आप इसका समय पर इलाज नहीं करते हैं तो यह धीरे-धीरे ब्लीडिंग पाइल्स में कन्वर्ट हो जाता है जो की बहुत ही दर्दनाक कंडीशन होती है।

अगर आप भी खूनी बवासीर से परेशान है तो यहां पर हम आपको एक घरेलू उपचार बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने खूनी बवासीर में आराम प्राप्त कर सकते हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में…

Piles Home Remedies in Hindi

अगर आप पाइल्स की बीमारी से परेशान है तो आप रोजाना सुबह खाली पेट गोंद कतीरा का सेवन शुरू कर सकते हैं। गोंद कतीरा की वजह से आपकी कब्ज की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लग जाती है और आपका मल अधिक मुलायम हो जाता है, जिससे आपको सुबह फ्रेश होने जाते समय अधिक जोर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जिससे धीरे-धीरे आपकी पाइल्स में सूजन और दर्द की समस्या कम होने लगती है।

अगर आप लंबे समय तक इस प्रकार से गोंद कतीरा का सेवन करते रहते हैं तो आपको कब्ज और पाइल्स से संबंधित परेशानी से निजात पाने में मदद मिलती है। इसके लिए बस आपको गोंद कतीरा का सही प्रकार से सेवन करना होता है।

Gond Katira Benefits

पाइल्स में कैसे करें गोंद कतीरा का सेवन

गोंद कतीरा का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। नीचे हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं अगर आप उन तरीकों से गोंद कतीरा का सेवन करते हैं तो पाइल्स की बीमारी से छुटकारा मिलने में आपको काफी मदद मिलती है।

दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन

अगर आपको कब्ज रहती है और आप रोजाना सुबह फ्रेश होने में परेशानी का सामना कर रहे हैं तो गोंद कतीरा इसके लिए काफी लाभदायक है आपको रात को गोंद कतीरा को पानी में भिगो देना है और सुबह उसे ठंडे दूध के साथ मिक्स करके पी जाना है ऐसा आपको रोजाना करना है इससे धीरे-धीरे आपकी कब्ज की समस्या दूर होने लगती है और मल त्याग करते समय आपको जोर लगाना नहीं पड़ता है इससे आपको पाइल्स में काफी ज्यादा आराम मिलता है।

गोंद कतीरा का शहद के साथ सेवन

अगर आपके पास शहद है तो आप इसमें नींबू पानी मिक्स कर लीजिए साथ ही इसमें गोंद कतीरा भी मिक्स कर सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं। आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद एक चम्मच नींबू का रस के साथ ही इसमें गोंद कतीरा मिक्स करें और इसे खाली पेट सेवन करें ऐसा नियमित रूप से करने से कब्ज की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है, जिसकी वजह से आपकी पाइल्स में भी आपको काफी ज्यादा फायदा होता है।

निष्कर्ष

यहां पर हमने जो भी जानकारी आपको उपलब्ध करवाई है वह पाइल्स का उपचार करने में कुछ हद तक फायदेमंद है। सभी लोगों के लिए पाइल्स की बीमारी अलग-अलग प्रकार से नुकसानदायक होती है। आप यहां पर दी गई जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन पाइल्स का ट्रीटमेंट करवाने के लिए एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले ले। यहां पर दी गई जानकारी सिर्फ एजुकेशन के उद्देश्य से दी गई है।

Share this Article
1 Comment