Gond Katira Benefits: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में आयुर्वेद का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर आप आयुर्वेदिक चीजों का खाने-पीने में ज्यादा उपयोग करते हैं तो इसकी वजह से आप कई प्रकार के रोगों से बचकर रह सकते हैं। आज गर्मियों के समय में खाई जाने वाली गोंद कतीरा के बारे में आज जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत सारे लोगों को आपने देखा होगा कि गर्मियों में गोंद कतीरा खाते हैं, आईए जानते हैं इसके बारे में।
क्या होता है गोंद कतीरा
गोंद कतीरा एक प्रकार का चिपचिपा पदार्थ होता है जो पेड़ों से प्राप्त किया जाता है। उत्तरी भारत में मिलने वाला यह है पदार्थ पूरे भारत में खाया जाता है। यह एक कलर लेस और बिना स्वाद का प्रोडक्ट होता है इसको खाने पर आपको किसी भी प्रकार का स्वाद नहीं आता है, लेकिन इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको हृदय संबंधी रोगों को लड़ने, स्वास्थ्य संबंधी रोग, टॉन्सिल जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसी वजह से लोग गर्मियों में गोंद कतीरा खाना पसंद करते हैं।
कौन से पेड़ से प्राप्त करते हैं गोंद कतीरा
गोंद कतीरा विभिन्न प्रकार के पेड़ों से प्राप्त किया जाता है जैसे बबुल, कीकर, नीम आदि। सामान्य तौर पर हमारे आसपास की जो पेड़ होते हैं उनमें भी यह गोंद कतीरा देखने को मिलता है। आपने देखा होगा कि जब किसी पेड़ पर कट लग जाता है तो वहां पर यह गोंद कतीरा सूखने और कड़क होने लगता है। अगर आप खान-पान में इसका उपयोग करते हैं तो आपके पाचन तंत्र संबंधी कई प्रकार की समस्याओं से आपको निजात मिल जाती है, साथ ही त्वचा रोग, स्तन रोग और शीघ्रपतन जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
Life’s Good Scholarship
गोंद कतीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व
गोंद कतीरा में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, फोलिक एसिड, विटामिन बी, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। इसी की वजह से गोंद कतीरा खाने से शरीर में कई प्रकार के फायदे पहुंचने लगते हैं। क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखता है ऐसे में गर्मियों के समय में खाना सबसे सही रहता है।
गोंद कतीरा खाने के फायदे (Gond Katira Benefits)
- गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है ऐसे में गर्मियों के दिनों में लगने वाली लू, हीट स्ट्रोक, जलन आदि से यह आपको बचा कर रखता है। आप चाहे तो मिश्री के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
- गोंद कतीरा में प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपके शरीर में ताकत आने लगती है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।
- आप इसको ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करेंगे तो यह आपकी भूख को नियंत्रित करता है।
- अगर आप एक मर्द हैं और आपको कई प्रकार के मर्दाना समस्या जैसे शीघ्रपतन, स्वप्नदोष, कामेच्छा में कमी आदि से पीड़ित है तो आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।
- अगर आपको पाचन तंत्र संबंधी समस्या जैसे पेट फूलना, सूजन, कब्ज, पेट में दर्द आदि रहता है तो आप गोंद कतीरा का सेवन करें इससे आपको बहुत सारा लाभ प्राप्त होता है।
कैसे करते हैं गोंद कतीरा का सेवन
गोंद कतीरा को खाने से पहले आपको रात के समय ही इसे दूध या पानी में मिट्टी के बर्तन के अंदर भिगोकर रख देना चाहिए। सुबह खाली पेट इसको मिश्री के साथ मिलाकर खाने से बहुत ज्यादा फायदा होता है। इसको खाने के बाद 30 मिनट तक आपको अन्य कोई भी पदार्थ नहीं खाना है और पानी नहीं पीना है।