SSC CGL 2024 की अधिसूचना जारी, 17,727 पदों पर होगी भर्ती

Hindi Khabrein
6 Min Read

SSC CGL 2024: स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से इस साल की सबसे बड़ी भर्ती को जारी कर दिया गया हैं। एसएससी की तरफ से 24 जून 2023 की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती की अधिसूचना जारी कर तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। SSC CGL 2024 के तहत 17,727 पदों पर भर्ती होगी, जो युवाओं के लिए अपना करियर बनाने का एक अनमोल मौका हैं।

SSC CGL 2024 एक नेशनल लेवल एग्जाम हैं जिसे हर साल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा कंडक्ट करवाया जाता हैं। इसके तहत इनकम टैक्स और कई सारे अन्य बड़े डिपार्टमेंट में अफसरों की भर्ती की जाती हैं। इनमे इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, इंस्पेक्टर (एग्जामिनर), सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर जैसे पद हमेशा एस्पिरेंट्स के बीच पॉपुलर रहते हैं।

SSC CGL 2024 Notification

स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने सोमवार 24 जून को 17,727 पदों पर भर्ती के लिए एससी सीजीएल का नॉटीफिकेशन जारी कर दिया। इस नॉटीफिकेशन को आप ssc.gov.in की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती में 18 से लेकर 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी हैं। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2024 रखी गयी हैं। हालाँकि आप एप्लीकेशन फीस 25 जुलाई 2024 तक भर सकते हैं।

SSC CGL 2024 Exam Overview

इस वैकेंसी की परीक्षा 2 चरणों में होगी। इसके लिए पहले चरण में एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन होगा। SSC ने इसके लिए एक डेडलाइन भी जारी कर दी हैं और यह एग्जाम सितम्बर अथवा अक्टूबर 2024 में होना तय हो चुका हैं। हालाँकि यह सिर्फ एक क्वालीफाइंग नेचर का एग्जाम होगा। इसमें से चुने गए अभ्यर्थियों को ही Tier 2 एग्जाम देने का मौका मिलेगा। हालाँकि इसके Tier 2 एग्जाम कब होंगे इस पर अभी कुछ भी नहीं बताया गया हैं।

SSC CGL 2024 Summary
Exam Name
SSC CGL 2024
Full Form
Staff Selection Commission Combined Graduate Level
Conducting Body
Staff Selection Commission (SSC)
Vacancies
To be notified
Category
Exam Type
National Level
Mode of Application
Online
Apply Online Dates
June 24 to July 24
Mode of Exam
Online
Selection Process
Tier 1 (Qualifying)
Tier 2
Official Website

SSC CGL 2024 Posts

इस नॉटीफिकेशन में कहीं भी कुल कितनी भर्ती होंगी इसका जिक्र नहीं किया गया हैं। हालाँकि RTI से मिले जवाब के अनुसार इस साल 17,727 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। इनमे सबसे ज्यादा 4093 पोस्ट PA/SA की हैं। इसके अलावा 2259 पद टैक्स असिस्टेंट के हैं। सबसे कम CAT डिपार्टमेंट में ASO के सिर्फ 6 पदों पर भर्तियाँ निकली हैं।

Sn Name Total Posts
1 ASO in CSS 930
2 Income Tax 411
3 TA (CBDT) 2259
4 PA/SA 4093
5 CAG Auditor 272
6 AAO 0
7 JSO 725
8 Narcotics SI 18
9 Narcotics Insp. 15
10 ASO AFHQ 19
11 CAG Accountant 180
12 Insp. of Posts 55
13 UDC(CBN) 40
14 ASO in MEA 120 (Not Verified)
15 ASO in CAT 6
16 Excise Insp. 2664
17 PO 340
18 Examiner 145
19 Assistant 51
20 Executive Asst. 111
21 UDC(GSI) 53
22 UDC(MSME) 30
23 CGA Auditor 1799
24 CGA Accountant 173
25 TA in CBIC 1620
26 UDC Mines 19
27 DA 85
Total Vacancies 16238

इनमे 8,137 पोस्ट 2400 GP की हैं। 2,424 पोस्ट 2800 GP की हैं। 975 पोस्ट 4200 GP की हैं, और 4585 पोस्ट 4600 GP की हैं।

SSC CGL 2024 Exam Date

स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने यह जानकारी नॉटीफिकेशन के माध्यम से जारी कर दी हैं कि प्री एग्जाम इसी साल सितम्बर और अक्टूबर के मध्य में होगा। उससे पहले 24 जून से ही इसमें आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया हैं, जो 25 जुलाई तक जारी रहेगी।

SSC CGL 2024 Exam Date
Events
Important Dates
Notification release date
24 June 2024
Registration Dates
24 June 2024
Last Date to Apply for SSC CGL Recruitment
24 July 2024
Last date to pay application fee
25 July 2024
SSC CGL Tier 1 Exam Dates
September-October 2024

कितनी मिलती हैं SSC CGL में सैलरी

यहाँ सैलरी इस बात पर निर्भर करती हैं कि किसी कैंडिडेट को किस पोस्ट पर सिलेक्शन मिला हैं। अगर वह किसी ग्रुप ए पोस्ट पर सिलेक्शन पा लेते हैं, तो उनकी सैलरी 56,100 रुपए से शुरू होकर 1,77,500 रुपए तक जाती हैं। ग्रुप बी पोस्ट के लिए यह 35,400 से शुरू होकर 1,12,400 तक जाती हैं। वहीँ ग्रुप सी पोस्ट के लिए यह 25,500 से शुरू होकर 81,100 रुपए तक जाती हैं।

TAGGED: , , ,
Share this Article
Leave a comment