Gemini 1.5 Pro: क्या होगा अगर आपको 5 दिन का ऑफिस वर्क 5 घंटे में करना हो। सैंकड़ों क्लाइंट्स के ईमेल पढ़कर उनकी जरूरते समझने के लिए 1 घंटे में एक समरी तैयार करनी हो या 1000 पेज का कोई डॉक्यूमेंट का सार सिर्फ 1 घंटे में लिखना हो। एक सामान्य आदमी के लिए यह काम नामुमकिन लगते हैं, लेकिन गूगल का नया आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस इसे चुटकियों में कर देगा। गूगल ने हाल में नया Gemini 1.5 Pro लांच किया हैं, जो ऐसे ही कामों में माहिर हैं।
Gemini 1.5 Pro के फीचर्स
गूगल का यह नया AI चैटबोट बड़े डाटा को एनालाइज करने में माहिर हैं। इसमें आप अपने पीडीएफ तथा गूगल डॉक्स अपलोड कर सकते हैं, जिनकी सार अथवा उस डेटा के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब यह आसानी से दे पायेगा। इसके साथ ही आप एक्सेल फाइल के रूप में काफी सारा डेटा एक साथ फीड करके उसकी छटाई अथवा जरुरी डेटा और उस डेटा के चार्ट्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग जो प्रोग्रामिंग करते हैं, वह अपना प्रोग्राम कोड भी इस AI चैटबोट में रन करके चेक कर सकते हैं।
गूगल के द्वारा Gemini 1.5 Pro को 9 अलग-अलग भाषाओं में भारत में लांच किया गया हैं। इनमे हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू शामिल हैं। साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसका एक एप भी लांच किया गया हैं। अब से पहले यह सिर्फ वेबसाइट के जरिये ही एक्सेस किया जा सकता था।
यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹24,999 में मिलेगा OnePlus Nord CE4, फीचर्स में iPhone भी पीछे
इसके बारे में एक रिपोर्ट पब्लिश करके गूगल ने बताया की Gemini 1.5 Pro उनका अब तक का सबसे उन्नत AI चैटबोट मॉडल हैं। इसे आप भारत में Gemini Advance में 9 अलग भाषाओं (हिंदी, बंगाली, गुजरती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू) में इस्तमाल कर सकते हैं। गूगल ने बताया की Gemini 1.5 Pro के पास 1 मिलियन टोकन की बहुत बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो हैं, जो वर्तमान में किसी भी अन्य चैटबोट से ज्यादा हैं। इससे यह 1500 पन्नो लंबे दस्तावेज, सैंकड़ों ईमेल अथवा कई सारे अन्य डाटा और प्रोग्रामिंग कोड को समझने में भी आपकी मदद कर सकता हैं।
मेसेज में भी होगा Gemini 1.5 Pro का इस्तमाल
गूगल का कहना हैं कि उन्होंने Gemini Advance को Google Messages में भी लांच कर दिया हैं, जिससे फोन पर आपको काम करने में और भी आसानी होगी। इससे आपको मेसेज लिखने, नए प्लान्स बनाने या भविष्य के इवेंट्स प्लान करने में मदद मिलेगी, और उसके लिए आपको Messages एप को बंद भी नहीं करना होगा। हालाँकि यह फीचर्स सिर्फ अंग्रेजी भाषा में कुछ ही डिवाइस पर प्राप्त होंगे।
कैसें करें स्मार्टफोन में Gemini 1.5 Pro डाउनलोड
एंड्राइड स्मार्टफोन में यूजर इसे सीधे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता हैं। साथ ही पहले की तरफ वेब ब्राउज़र में भी इसका इस्तमाल किया जा सकता हैं। इसके अलावा आप गूगल असिस्टेंस के जरिये भी इसकी सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं। हालाँकि Gemini Advance एक पेड वर्जन हैं, जिसके लिए आपको 1,950 रुपए प्रतिमात सब्सक्रिप्शन के देने होंगे, तभी आप Gemini 1.5 Pro का इस्तमाल कर पायेंगे। हालाँकि पहले 2 महीने यह सभी यूजर्स के लिए फ्री रखा गया हैं। इसके साथ ही Gemini 1.0 मॉडल भी सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हैं। Ios यूजर्स के लिए भी यह एक एप्लीकेशन के तौर पर उपलब्ध होगा।