Stree 2 का ऑफिसियल टीजर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म 2018 में आई सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल हैं। इसके साथ ही यह Maddock Supernatural Universe की पांचवी फिल्म भी होगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत भी स्त्री की पहली फिल्म के साथ ही की गयी थी, जिसमे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे।
इस फिल्म में भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर हमें एक बार फिर से मुख्य किरदारों में नजर आयेंगे। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अपने किरदारों में वापस लौट रहे हैं। Stree 2 के टीजर को पहले एक्सक्लूसिव तौर पर सिनेमाघरों के लिए ही रिलीज किया गया था, जहाँ इसे Munjya फिल्म के साथ दिखाया जा रहा था। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर इसके रिकॉर्ड किये हुए वीडियो वायरल होने लगे और मेकर्स ने इसे ऑफिशियली रिलीज करने का तय किया।
चंदेरी में फिर शुरू Stree का आतंक
View this post on Instagram
2018 की स्त्री फिल्म में हमें चंदेरी की कहानी दिखायी गयी थी, जहाँ कैसे एक स्त्री नाम की भूतनी चंदेरी को मर्दों को अपना शिकार बना रही थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्त्री को रोकने का काम करते हैं, और साथ ही यह भी तय किया जाता हैं कि अब स्त्री को वह सम्मान मिलेगा, जो उसे जिन्दा रहते हुए नहीं मिला। इसलिए चौराहे पर स्त्री की एक मूर्ति बनाने का तय किया जाता हैं , और स्त्री अब चंदेरी की रक्षा करने लगती हैं।
यह भी पढ़ें: Munjya कौन होते हैं, जिनसे डरता हैं पूरा कोंकण समाज
अब Stree 2 में चौराहे पर स्त्री की मूर्ती तो बना दी गयी हैं, और उसकी पूजा भी की जा रही हैं, लेकिन शहर में एक बार फिर से अपहरणों का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। इस बार अकेले सिर्फ मर्द नहीं, बल्कि औरतों को भी किडनैप करके स्त्री अपने साथ ले जा रही हैं। वहीँ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक अपनी टीम के साथ फिर से आगे आ गए हैं, यह सब रोकने के लिए। अब यह सब स्त्री कर रही हैं, या फिर कोई नया भूत चंदेरी में आ गया हैं, यह तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।
Stree 2 में तमन्ना भाटिया का जलवा
फिल्म स्त्री में नोरा फतेही ने एक आइटम नंबर किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। हालाँकि उस फिल्म में गाने के अलावा नोरा फतेही का कोई रोल नहीं था। मेकर्स ने Stree 2 में भी एक आइटम नंबर रखा हैं, जिसमे तमन्ना भाटिया हमें नजर आने वाली हैं। हालाँकि इस बार ऐसा लग रहा हैं कि तमन्ना भाटिया के करैक्टर का रोल एक गाने से थोड़ा ज्यादा होगा।
Stree 2 रिलीज डेट
इस फिल्म के टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को भी घोषित कर दिया हैं। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। वर्तमान में Maddock Supernatural Universe की फिल्म मुंज्या ने सिनेमाघरों पर अपना कब्ज़ा जमा रखा हैं, जहाँ सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म लगभग 25 दिन में 90 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं।
दूसरी तरफ स्त्री इस यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 2018 में रिलीज हुई स्त्री को मात्र 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में इसे बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी जेनर की सबसे हिट फिल्म माना जाता हैं। इस फिल्म के इतना हिट होने की वजह से ही इस सुपरनेचुरल यूनिवर्स की शुरुआत हो पाई थी। ऐसे में फिल्म के मेकर्स को Stree 2 से भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद हैं, और टीजर देखकर तो ऐसा ही लगता हैं कि यह फिल्म इस पर खरी उतरेगी।