Malaika Arora ने छोड़ी अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी, सोशल मीडिया पर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Hindi Khabrein
4 Min Read

Malaika Arora और अर्जुन कपूर पिछले 7 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही बॉलीवुड स्टार आये दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं, और अब एक बार फिर यह सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। दरअसल बुधवार 26 जून को अर्जुन कपूर ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस उनकी बर्थडे पार्टी अटेंड करने पहुंचे लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड Malaika Arora इस दौरान नजर नहीं आई। इसकी जगह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

Malaika Arora की क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी को अटेंड नहीं किया। साथ ही हर साल की तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अर्जुन कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी। इसकी जगह उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसकी वजह से दोनों के ब्रेकअप की खबरें अब जोर पकड़ रही हैं।

https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2024/06/26/screenshot-2024-06-26-142753_1719400640.png

Malaika Arora ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट को शेयर किया जिसमे लिखा था, “मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं आँख बंद करके और उन्हें अपनी पीठ पीछे भी भरोसा कर सकूँ।” अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर शेयर की गयी इस पोस्ट की वजह से अब लोगों को लग रहा हैं कि दोनों का या तो ब्रेकअप हो गया हैं, या फिर अभी दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं।

Arjun Kapoor की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारें

अर्जुन कपूर ने बुधवार की रात अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी में अर्जुन कपूर के परिवार और दोस्तों के साथ ही कई बॉलीवुड सितारें भी नजर आये। पार्टी में वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा के साथ नजर आए। इसके साथ ही जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर, और आदित्य रॉय कपूर जैसे सेलेब्स भी इस पार्टी में नजर आये।

यह भी पढ़ें: स्टार कपल Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का 3 साल बाद ब्रेकउप! क्या हैं वजह

फिलहाल अर्जुन कपूर की बात करें तो उनकी पर्सनल लाइफ के साथ ही उनकी वर्कलाइफ भी कुछ खास नहीं चल रही हैं। उन्हें अब कम ही फिल्मों में काम मिलता हैं। हालाँकि इस बार वह अब नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। दरअसल अर्जुन कपूर इस दिवाली पर रिलीज़ हो रही अजय देवगन की सिंघम फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में एक विलन के किरदार में नजर आयेंगे।

7 साल चली Arjun और Malaika Arora की डेटिंग

Malaika Arora, सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं। उन्होंने 11 मई 2017 को अरबाज खान से तलाक ले लिया था। हालाँकि वह इससे काफी पहले से अलग रह रही थी, और अर्जुन कपूर के साथ उनकी रिलेशन की खबरें भी सोशल मीडिया पर फैलने लगी थी।

हालाँकि इन खबरों ने सबसे ज्यादा तूल इस बात को लेकर पकड़ा कि Malaika Arora और अर्जुन कपूर की आगे में 11 साल का फर्क हैं। वर्तमान में अर्जुन कपूर जहाँ सिर्फ 39 साल के हैं, मलाइका अरोरा 50 वर्ष की हो चुकी हैं। हालाँकि वह योग और एक्स्सरसाइज से खुद को फिट रखती हैं।

इसके बाद दोनों ने लोगों के सामने खुद के रिलेशनशिप को स्वीकार किया और अक्सर साथ में नजर आने लगे। लेकिन अब 7 साल लंबे इस रिलेशनशिप के बाद दोनों के बीच खटास आनी शुरू हो गयी हैं। हालाँकि इस बारे में दोनों की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गयी हैं।

Share this Article
Leave a comment