Bigg Boss OTT 3: नीरज हुए मिड-वीक एलिमिनेशन में बाहर, रो-रोकर शिवानी का का बुरा हाल

Hindi Khabrein
4 Min Read

Bigg Boss OTT 3 के नए एपिसोड में प्रतियोगियों को एक बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि इस बार मिड वीक एविक्शन किया गया हैं। यह जानकारी पहले ही सोशल मीडिया के जरिये लीक हो चुकी थी कि नीरज गोयत को इस बार सप्ताह के बीच में ही बाहर कर दिया गया हैं। हालाँकि इसे आधिकारिक तौर पर सभी बिगबॉस फैंस के लिए अब जाकर दिखाया गया हैं।

दूसरी और Bigg Boss OTT 3 में लड़ाइयाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार यह लड़ाई रणवीर शौरी और सना मकबूल के बीच हुई। दरअसल शो में एक समय रणवीर और शिवानी एक-दूसरे की मिमिक्री कर रहे थे और यह सब कुछ मजाक में चल रहा था। लेकिन इसी बीच रणवीर और सना के बीच कहासुनी शुरू हो गयी और दोनों के बीच झगडा होने लगा।

रणवीर ने इस दौरान सना को गिरगिट बताया लेकिन सना बोली कि वह तो नागिन हैं, और अब वह रणवीर को डसने का काम करेगी। Bigg Boss OTT 3 के 26 जून वाले एपिसोड में और क्या अपडेट रही, इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Bigg Boss OTT 3 में हुआ मिड-वीक एलिमिनेशन

इस एपिसोड की शुरुआत बेहद हंसी-खुशी वाले माहौल के साथ होती हैं, जहाँ रणवीर और शिवानी एक-दूसरे की मिमिक्री कर रहे थे। इस दौरान बिग बॉस के द्वारा सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाकर जानकारी दी जाती हैं कि Bigg Boss OTT 3 का पहला एलिमिनेशन अब किया जाएगा। इस दौरान शिवानी और नीरज गोयत को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Review: इस सदी की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी कल्कि, लोगों ने बताया मास्टरपीस

इस दौरान बिग बॉस सभी घरवालों से भी पूछते हैं कि नीरज और शिवानी में किसे बाहर किया जाना चाहिए। इस दौरान सभी 14 घरवालों में 9 शिवानी को बाहर करने के लिए वोट करते हैं। हालाँकि यह एलिमिनेशन ऑडियंस के वोट्स के आधार पर होना था और ऐसे में वोट्स की संख्या के आधार पर नीरज गोयत Bigg Boss OTT 3 के पहले एलिमिनेट होने वाले सदस्य बनते हैं।

पेट केयर टास्क में दिखे असली रंग

इस एपिसोड में बिग बॉस सभी घरवालों को एक नया टास्क देते हैं। इस दौरान उन सभी को पेट्स दिए जाते हैं। सभी घरवालों को अपने पेट्स के नाम रखने थे और उनकी केयर भी करनी थी। ऐसे में सभी घरवाले एक-दूसरे का नाम अपने पेट्स को देते हैं और जमकर ताने मारते हैं।

इस दौरान पौलमी दास अपने पेट का नाम शिवानी रखती हैं, और उसे जमकर ताने मारती हैं। वहीँ साईं केतन अपने पेट का नाम लव कटारिया रखती हैं, और उसी की अपने पेट से चुगली करती हैं। दरअसल इस टास्क में सभी घरवालों को अपने पेट्स से अन्य लोगों की चुगली करने का काम सौंपा गया था।

Share this Article
Leave a comment