स्टार कपल Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का 3 साल बाद ब्रेकउप! क्या हैं वजह

Hindi Khabrein
4 Min Read

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra पिछले लम्बे समय से फैंस के बीच अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चाओं में रहे हैं। दोनों लगभग 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि भी कर दी थी। अब यह कपल एक बार फिर से चर्चा में हैं, जब दोनों के बीच तीन साल लंबे रिलेशनशिप के बाद ब्रेकउप की खबरें जोर पकड़ रही हैं। हालाँकि दोनों की तरफ से इन खबरों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं, लेकिन अब शायद Tejasswi Prakash और Karan Kundrra के बीच ब्रेकअप की असली वजह सामने आ गयी हैं।

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra के प्यार की शुरुआत

तेजस्वी और करन की मुलाकात बिगबॉस 15 में हुई थी। दोनों ने कंटेस्टेंट के तौर पर बिगबॉस में भाग लिया था और दोनों शुरुआतात में काफी समय अलग भी रहे। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। यह पहली बार नहीं था जब बिगबॉस में कोई जोड़ी बनी थी, लेकिन ऐसे कपल शो पूरा होने के बाद ज्यादा समय नहीं टिक पाते थे। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी को देखकर भी लोगों को ऐसा ही लगता था कि यह जोड़ी सिर्फ शो तक ही सीमित रहेगी।

हालाँकि Tejasswi Prakash और करन कुंद्रा के बीच प्यार इतना ज्यादा बढ़ गया था कि दोनों शो के बाद भी दोनों ने अपनी डेटिंग लंबे समय तक जारी रखी। इन्होने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया और अक्सर साथ में हॉलिडे मनाते या घुमते देखे जाते थे। ऐसे में यह कपल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर भी हुआ, लेकिन इस रिलेशनशिप के 3 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की खबरें घूम रही हैं। ऐसे में अब इनके एक करीबी ने दोनों के रिलेशनशिप टूटने की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं।

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का इसलिए हुआ ब्रेकअप

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra

हाल ही में News 18 ने इस मामले पर एक आर्टिकल पब्लिश किया, जिसके अनुसार तेजस्वी तथा करन के एक करीबी ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अपडेट दी हैं। इस करीबी ने बताया कि तेजस्वी और करन का एक महिना पहले ही ब्रेकअप हो चुका हैं, और दोनों के बीच इस समय कोई बातचीत नहीं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 का टीजर हुआ रिलीज, चंदेरी में फिर फैला स्त्री का आतंक, इस दिन होगी रिलीज

इसके बारे में और जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लडाइयां होती रहती थी, जिसके कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया हैं। दोनों पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक स्टार कपल रहे हैं, जिसके कारण वह अब भी एक-साथ नजर आ जाते हैं, और इसीलिए वह अब भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

तेजस्वी और करन की होने वाली थी शादी

ब्रेकअप की इन खबरों से कुछ समय पहले तक Tejasswi Prakash और Karan Kundrra की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही थी। यहाँ तक कि इन दोनों ने साथ मिलकर दुबई में अपने लिए एक घर भी खरीद लिया था। बिगबॉस 15 से बाहर आने के बाद दोनों को साथ में इतना खुश देखकर फैंस ने भी यह मान ही लिया था कि यह दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरें उनके कुछ खास फैंस को आहत जरुर कर सकती हैं।

Share this Article
Leave a comment