Sania Mirza और Mohammed Shami जल्द करेंगे शादी? पिता ने किया खुलासा

Hindi Khabrein
5 Min Read

Sania Mirza और Mohammed Shami का नाम पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया और उनके फैंस के बीच लगातार जोर पकड़ रही हैं। साथ ही दोनों की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया हैं, जिसके कारण यह अफवाहें बढती ही जा रही हैं। अब सानिया मिर्जा के पिता ने Mohammed Shami से उनकी शादी को लेकर खबरों के बारें में चुप्पी तोड़ी हैं। हालाँकि यह पहली बार नहीं हैं जब ये दोनों अपनी शादी से जुड़ी ख़बरों को लेकर चर्चाओं में आये हैं।

Mohammed Shami और Sania Mirza दोनों तलाकशुदा

दरअसल खेल जगत में भारत का नाम रौशन करने वाले यह दोनों ही खिलाड़ी पूर्व में भी अपनी पहली शादी के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर Mohammed Shami का उनकी पत्नी हसीन जहां से कई सालों पहले तलाक हो चुका हैं। हालाँकि एलिमनी को लेकर अब भी दोनों के बीच केस चल रहा हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलु हिंसा, दहेज प्रताड़ना जैसे आरोप लगाने के साथ ही खेल जगत में उनका नाम बदनाम करने के लिए मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोप भी शमी पर लगाए थे। हालाँकि बाद में यह सभी आरोप बेबुनियाद पाए गए जिसके बाद Mohammed Shami ने क्रिकेट में जोरदार वापसी की और वर्ल्ड कप 2023 में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान दिया। इस दौरान वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

दूसरी तरफ सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। यह शोएब मलिक की दूसरी शादी थी, और इससे पहले वह 2002 में आयशा सिद्दीकी से शादी कर चुके थे। सानिया मिर्जा ने 15 अप्रैल 2010 को शोएब मलिक से शादी की थी। दोनों ने आपसी सहमती के बाद 2022 में तलाक के लिए फाइल किया था, और जनवरी 2024 में कानूनी रूप से दोनों का तलाक हो गया। ठीक उसी समय 19 जनवरी 2024 को शोएब मलिक ने सना जावेद से तीसरी शादी कर ली, जिसके कारण इस मामले ने सोशल मीडिया पर जमकर तूल पकड़ा। इसके बाद सानिया मिर्जा भी भारत वापस आ गयी और अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

Mohammed Shami और Sania Mirza की शादी

मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा दोनों ही इस समय सिंगल हैं, और एक जैसी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। ऐसे में कई फैंस ने अचानक ही उनका नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ना शुरू कर दिया हैं। यहाँ तक कि गूगल पर दोनों की शादी से जुड़े कई कीवर्ड ट्रेंडिंग में चल रहे हैं, और सोशल मीडिया पर भी दोनों का नाम ट्रेंड कर रहा हैं।

यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir ने टीम इंडिया का कोच बनने के लिए रखी एक नयी टीम की शर्त, BCCI ने स्वीकारी

इन्हीं खबरों से परेशान होकर अब सानिया मिर्जा के पिता ने NDTV को एक इंटरव्यू दिया हैं, जिसमे उन्होंने दोनों के बीच किसी भी प्रकार के रिश्ते या शादी की खबरों का खंडन किया हैं। इमरान मिर्जा ने इस बातचीत में बताया की सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी आज तक एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं, तो शादी की खबरें तो दूर की बात हैं। “यह सब बकवास हैं, वो तो उनसे (शमी से) मिली तक नहीं हैं,” इमरान मिर्जा ने अपनी बातचीत में कहा।

फिलहाल खेल जगत के यह दोनों ही दिग्गज सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। Mohammed Shami को वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पैर में चोट लगी थी। फिलहाल वह एक सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे हैं। चोट के चलते उन्हें टी20 वर्ल्डकप के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया हैं। वहीँ दूसरी तरफ सानिया मिर्जा अपना समय अपने परिवार के साथ बिता रही हैं। अपने तलाक के लगभग 5 महीने बाद उन्होंने हज यात्रा भी की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी थी।

Share this Article
Leave a comment